अयोध्या राम मंदिर उद्घाटन को लेकर स्वामी प्रसाद मौर्य ने एक बार फिर बड़ा बयान दिया है। साइन प्रसाद मौर्य ने कहा कि राम मंदिर उद्घाटन के कार्यक्रम को भारतीय जनता पार्टी ने अपना कार्यक्रम बना दिया है।

यह भारतीय जनता पार्टी का कार्यक्रम है। ऐसे में कोई दूसरा राजनीतिक दल इस कार्यक्रम में क्यों शामिल होने जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा करोड़ों लोगों के आराध्य है भगवान राम लाल का राजनीतिकरण कर रही है।

दरअसल, स्वामी प्रसाद मौर्य बुधवार को जौनपुर पहुंचे थे। जौनपुर के भगवतीपुर शीतला चौकिया स्थित काशीराम इंटर कॉलेज में पूर्व मंत्री पारसनाथ मौर्य की श्रद्धांजलि सभा में वे शामिल हुए।

शामिल होने के बाद मीडिया कर्मियों से बात करते हुए उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा द्वारा जिनकी सूची मंदिर ट्रस्ट को उपलब्ध कराई जाती है उन्हीं को मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी द्वारा आमंत्रित किया जाता है।

वही राम मंदिर उद्घाटन में अखिलेश यादव को निमंत्रण दिए जाने को लेकर सवाल पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम भारतीय जनता पार्टी का है ऐसे में इस कार्यक्रम में दूसरे दल के नेता क्यों जाएंगे।

साथ ही उन्होंने कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक लगी है। परंपरागत करोड़ों श्रद्धालु ऐसे हैं जो भगवान राम को मानते हैं उनको 22 जनवरी को रामलला का दर्शन करने का मौका नहीं मिलेगा।

इसके अलावा उन्होंने यह भी कहा कि जब मंदिर निर्माण किए जाने का फैसला आया था तो उन्होंने उस फैसले का स्वागत किया था। राम मंदिर निर्माण का स्वागत आज भी वह करते हैं लेकिन भारतीय जनता पार्टी ने उसे अपना कार्यक्रम बना दिया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights