उत्‍तर प्रदेश स्थित रामनगरी अयोध्‍या में बने विशालकाय दिव्‍य राम मंदिर के दर्शन करने के लिए मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ अपनी कैबिनेट के साथ11 फरवरी को जाने वाले हैं। इससे पहले 1 फरवरी को सीएम योगी ने अपनी कैबिनेट के साथ दर्शन करने का ऐलान किया था लेकिन मंदिर में भक्‍तों की भीड़ को देखते हुए इस धार्मिक यात्रा को कैंसिल करना पड़ा था। वहीं अब यूपी सीएम और उनकी कैबिनेट 11 फरवरी को एक साथ अयोध्‍या पहुंचेगी और रामलला के दर्शन करेगी। मंत्रियों के अलावा यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना समेत विभिन्न दलों के विधायक भी मौजूद रहेंगे।

अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने जानकारी दी कि अब कैबिनेट और विधानसभा के ज्यादातर सदस्य 11 को दर्शन करने के लिए आएंगे। दर्शन के बाद सभी विशिष्टजनों को अयोध्या में भोज भी दिया जाएगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights