उत्तर प्रदेश में एक बार फिर बादल तेजी से बरस रहे है। जिस वजह से नदियां फिर उफान पर आ गई है और कई इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए है। बारिश की वजह से स्कूलों में भी छुट्टी का ऐलान कर दिया गया है। बारिश का ये सिलसिला अभी थमने वाला नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार, आज प्रदेश के आधे से ज्यादा जिलों में भारी बारिश की संभावना है। विभाग ने 50 से ज्यादा जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। 

इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी  
मौसम विभाग के अनुसार, आज राज्य के 6 जिलों में भारी से बहुत ज्यादा बारिश होने वाली है। 50 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। बारिश के साथ-साथ बिजली गिरने की भी संभावना है। जिन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी है, उनमें सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस एवं आसपास के इलाके शामिल है। इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।  

इन इलाकों में येलो अलर्ट जारी 
IMD ने बांदा, चित्रकूट, कौशाम्बी, प्रयागराज, फतेहपुर, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, संत रविदास नगर, बस्ती, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, कानपुर देहात, कानपुर नगर, उन्नाव, रायबरेली, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, इटावा, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं और आसपास के इलाकों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। वहीं, इन जिलों में बिजली गिरने की भी चेतावनी दी गई है। विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। 

नोएडा के स्कूलों में अवकाश घोषित 
उत्तर प्रदेश स्थित गौतमबुद्धनगर जिले के बेसिक शिक्षा अधिकारी राहुल पंवार द्वारा जिले के नर्सरी से कक्षा 12 वीं तक के विद्यालयों में एक दिन अवकाश घोषित किया गया है। मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश चेवतावनी के मद्देनजर गौतमबुद्धनगर के विद्यालयों के अध्यापकों शिक्षकों को दिए निर्देश अगले आदेश तक सभी प्राइमरी विद्यालयों में रहेगी छुट्टी। गौरतलब है कि गौतमबुद्धनगर के कई गांव में बाढ़ का पानी घुस आया है गौतमबुद्धनगर से सटे गांव याकूबपुर छपरौली मंगरौली, वाजिदपुर में यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने से बाढ़ का खतरा बढ़ गया है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights