उत्तर प्रदेश में 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के आयोजन को लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। अमृतकाल के दूसरे गणतंत्र दिवस को भव्य तरीके से मनाने के लिए बड़ी कार्ययोजना को तैयार कर उसके लागू करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। पूरे राज्य में पारंपरिक सादगी से युक्त मगर आकर्षक तरीके से राष्ट्रीय पर्व मनाया जाएगा।

प्रदेश के युवाओं को ‘मेरा युवा भारत’ ऐप के बारे में जागरुक किया जाएगा। इस वर्ष 26 जनवरी को भारत अपना 75वां गणतंत्र दिवस मनाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और शहीदों के बलिदान को नमन किया जाएगा। गौर करने वाली बात यह है कि आजादी के अमृतकाल का यह दूसरा गणतंत्र दिवस होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights