उत्तर प्रदेश में पिछले दिनों लगातार बारिश होने से लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली थी। लेकिन जून महीने की शुरुआत से फिर मौसम में तेजी से बदलाव हुआ और तापमान में बढ़ोतरी हुई। जिससे प्रदेश में उसम बड़ी और गर्मी से लोग परेशान हो गए। इसी के चलते मौसम विभाग के पूर्वानुमान अनुसार आज यानी रविवार को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। खास तौर पर मौसम विभाग ने दिल्ली से लगे इलाकों में बारिश होने की संभावना जताई है। जिससे फिर मौसम का मिजाज बदल सकता है।

बता दें कि, बीते दो दिनों के दौरान तापमान में दो से चार डिग्री तक की बढ़ोतरी हुई है और जहां भयानक गर्मी पड़ी। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। इसी बीच मौसम विभाग ने आज रविवार को दिल्ली से लगे यूपी के नोए़डा, गाजियाबाद और आसपास के इलाकों में बारिश की संभावना जताई है। इसके अलावा पश्चिमी यूपी के कई जिलों में बारिश हो सकती है। इन इलाकों में सुबह से ही बादल छाए रहने की संभावना है। विभाग ने कई जगहों पर वज्रपात होने के साथ ही तेज हवाएं चलने की संभावना भी जताई है। इन इलाकों में बारिश होने से लोगों को अगले दो दिनों तक भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

IMD ने प्रदेश की राजधानी लखनऊ में भी मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई है। विभाग द्वारा लगाने गए अनुमान मुताबिक, लखनऊ में दिन के वक्त हल्के बादल छाए रहे सकते हैं। कई जिलों में बारिश होने की वजह से यहां तापमान में हल्की गिरावट दर्ज हो सकती है। वहीं, आगरा में भी हल्की बारिश होने की संभावना है। यहां पूरे दिन बादल छाए रहेंगे, इस वजह से तापमान में गिरावट दर्ज होगी और अधिकतम तापमान 40 डिग्री से नीचे आ सकता है। फिलहाल, पूर्वांचल के ज्यादातर जिलों में रविवार को मौसम बिल्कुल साफ रहने की संभावना है। जहां मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं आएगा।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights