उत्तर प्रदेश के आगरा जिले के खैरागढ़ के बुंदपुरा गांव में एक पुरुष और एक महिला के शव खेत में मिले हैं। युवक ने पहले महिला को गोली मारकर उसकी हत्या कर दी, उसके बाद खुद भी जान दे दी। दोनों के शव खेत में मिलने से हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव बरामद किए। इसके बाद पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी।

लाइसेंसी रिवॉल्वर बरामद 
जानकारी के मुताबिक, नगला कमाल निवासी 42 वर्षीय विनय परमार ने बुंदपुरा में एक खेत किराए पर लिया था, जहां 18 वर्षीय युवती भी रहती थी। पुलिस ने बताया कि उनके शव दोपहर करीब तीन बजे खेत में मिले, जिनके सिर पर गोली के निशान थे। परमार के शव के पास से एक लाइसेंसी रिवॉल्वर मिली। स्थानीय निवासियों ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि परमार शादीशुदा था, जबकि युवती अविवाहित थी।

पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बताया कि “प्रारंभिक साक्ष्यों से पता चलता है कि विनय परमार नामक व्यक्ति ने बुधवार को पहले महिला को और फिर खुद को गोली मार ली। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है और वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।” दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और रिवॉल्वर को जब्त कर लिया गया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights