24 फरवरी को प्रयागराज में हुई उमेशपाल की हत्या में आरोपी अतीक अहमद के लापता दोनों बेटों का पता चल गया है। पुलिस ने शुक्रवार को सीजेएम कोर्ट में रिपोर्ट पेशकर इसकी जानकारी दी है।माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट में शुक्रवार को इस मामले की सुनवाई हुई। इस दौरान थाना प्रभारी धूमनगंज कोर्ट के समक्ष पेश हुए और उन्होंने अतीक के लापता नाबालिग बेटों के बारे में रिपोर्ट दाखिल की। धूमनगंज थाना प्रभारी ने कोर्ट में बताया कि अतीक अहमद के दोनों नाबालिग बेटों को गायब नहीं किया गया है। बल्कि उन्हें सुरक्षित रखा गया है। वहीं, अतीक के वकीलों ने दोनों बच्चों को परिजनों को सुपुर्द करने की मांग की।

माफिया अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन की अर्जी पर सीजेएम कोर्ट में सुनवाई हुई। इस दौरान थाना प्रभारी धूमनगंज कोर्ट के समक्ष पेश हुए। उन्होंने रिपोर्ट दाखिल कर अतीक के लापता नाबालिग बेटों के बारे में बताया कि एजम और अबान को बाल सुधार गृह में रखा गया है। कोर्ट में दी गई रिपोर्ट में पुलिस ने बताया है कि अतीक के दोनों नाबालिग बेटे गायब नहीं हुए हैं वे राजरूपपुर के बाल गृह में रखे गए हैं।
इस मामले में अतीक के वकील ने दोनों बेटों की सुपर्दगी की मांग की है, जिस पर कोर्ट ने चाइल्ड वेलफेयर कमेटी में अर्जी दाखिल करने को कहा है। पुलिस ने बताया कि अतीक के दोनों बेटे राजरूपपुर के बाल गृह में मौजूद हैं। बालगृह के अंदर पुलिस का पहरा रहता है और इसी वजह से सुरक्षा को मद्देनजर किसी को भी उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस मामले में कोर्ट अगली सुनवाई 27 मार्च को करेगी।
उत्तर प्रदेश के बेहद जरूरी वीडियोज देखने के लिए क्लिक करें हमारे यूट्यूब चैनल और फेसबुक पेज को।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights