जयपुर। भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे झारखंड प्रवास पर हैं। केंद्र में मोदी सरकार के 9 वर्ष पूरे होने पर जारी पार्टी के ‘महा जनसंपर्क’ अभियान के तहत वे वहां जनसभाओं के ज़रिए जनसंपर्क कर रही हैं। प्रवास के पहले दिन जहां उन्होंने मोदी सरकार की जनहित नीतियों-योजनाओं और उपलब्धियों को प्रमुखता से जनता तक पहुंचाया तो वहीं कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दलों को भी निशाने पर लिया।

राजे के संबोधन में कांग्रेस पार्टी भी निशाने पर रही। उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस पार्टी जिस गरीबी के नारे से लगातार सत्ता प्राप्त करती आ रही थी, उस गरीबी को हटाने के लिए मोदी सरकार ने जनधन, उज्ज्वला, प्रधानमंत्री गरीब कल्याण, पीएम किसान समृद्धि, आयुष्मान भारत जैसी कई योजनाएं शुरू कीं। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार के सेवा-सुशासन और गरीब कल्याण की चर्चा ना सिर्फ हिंदुस्तान में बल्कि विदेशों में भी हो रही है।
पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार को भी निशाने पर लिया। उन्होंने कहा कि आदिवासियों के नाम पर लोग सत्ता पाकर अपना विकास तो कर रहे हैं, लेकिन आदिवासियों का विकास नहीं हो रहा है। उन्होंने पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी का ज़िक्र करते हुए कहा कि तत्कालीन सरकार ने झारखंड का निर्माण यहां के लोगों के विकास के लिए किया था। लेकिन मौजूदा मुख्यमंत्री और अधिकारी यहां अपने फायदे के लिए काम कर रहे हैं। लोगों की ज़मीनों पर अवैध कब्ज़े किए जा रहे हैं।
तीन दिन के झारखंड प्रवास के दूसरे दिन आज भी वसुंधरा राजे जनसभाओं को संबोधित करेंगे। आज उनका झारखंड मुक्ति मोर्चा के ‘गढ़’ दुमका के जामा प्रखंड के कैराबनी में जनसभा का कार्यक्रम है। जबकि प्रवास के तीसरे और आखिरी दिन 15 जून को बगोदर स्टेडियम में जनसभा को संबोधित करेंगी।

प्रवास के दूसरे दिन की शुरुआत झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध वैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग शिव मंदिर में दर्शन-पूजन के साथ हुई। यहां हाजिरी लगाकर राजे ने महादेव की विधि विधान के साथ पूजा अर्चना की और सृष्टि के कल्याण की कामना की।

11 पंडितों के साथ यहां रुद्राभिषेक हुआ। इस दौरान सांसद निशिकांत दुबे और स्थानीय विधायक भी उनके साथ रहे। राजस्थान के जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा भी राजे के साथ झारखंड में मौजूद हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights