एक दिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक करने के बाद मीडिया से मुखातिब हुए। उन्होंने कहा कि बड़े ही उल्लास और खुशी की बात है। भगवान राम लला अपने भव्य और दिव्य मंदिर में पहुंच गए हैं। अब अयोध्या, काशी, मथुरा तीनों एक साथ लेंगे। जब कहां गया कि अयोध्या तो मिल गई। अब मथुरा काशी के लिए संघर्ष करेंगे। उन्होंने कहा कि मोदी, योगी और अमित भाई हैं। सब हो जाएगा।
अयोध्या में भगवान राम अपने भव्य मंदिर में पहुंच गए हैं। बड़े आनंद की बात है। 500 वर्षों के बाद हमें यह अवसर मिला है। यह 25 पीढ़ियों के संघर्ष और आठ लाख कार्यकर्ताओं के शौर्य का परिणाम है। उन्होंने कहा कि 8 करोड़ हिंदुओं के सवा रुपया और लाखों गांव में रामशिला पूजन 50 लाख कार्यकर्ता का 40 साल में जन जागरण के फलस्वरुप 500 वर्षों बाद अयोध्या में भगवान राम भव्य मंदिर में वापस लौटे हैं। यह हम सबके लिए बहुत ही आनंद विजय का कारण है। यह बात अपने एकदिवसीय दौरे पर गोंडा पहुंचे विश्व हिंदू परिषद के प्रवीण तोगड़िया ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी को हमने हजारों कारसेवकों के साथ धन्यवाद दर्शन किया है।

प्रवीण भाई तोगड़िया ने कहा कि रामचंद्र परमहंस अशोक सिंघल सहित हम लोगों ने 7 अक्टूबर 1984 को सरयू के तट पर हाथ में जल लेकर भव्य राम मंदिर बनाने का संकल्प लिया था। बुधवार को हजारों कार सेवकों ने राम लला हम आए हैं। मंदिर भव्य बनाया है। लाठी गोली खाई है। मंदिर भव्य बनाया है। इस नारों के साथ कार सेवकों ने रामलला का दर्शन किया। मैं कहूंगा कि वर्ष 1980, 90 और 92 के बाद कल अयोध्या की गलियां बिना निमंत्रण के लाठी गोली खाने वाले कार सेवकों से भारी रही।

अयोध्या मथुरा, विश्वनाथ तीनों लेंगे एक साथ जब उनसे पत्रकारों ने सवाल किया कि अयोध्या तो मिल गई है। दूसरा चरण कब से शुरू होगा। तो उन्होंने कहा कि कल से ही शुरू हो गया। कुछ राजनीतिक पार्टियों के मंदिर को लेकर बयान बाजी पर कहा कि राजनीतिक दल तो आजादी के बाद बने हैं। राम सभी हिंदुओं के हैं। यह अलग बात है कि आज लोग अलग-अलग राजनीतिक दलों में है। लेकिन उनके ही पुरखों ने राम मंदिर के लिए संघर्ष किया है। स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान पर कहा कि वह भी मेरा भाई है। हम उसके विचार से सहमत नहीं है। लेकिन भाई तो हमारा है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights