प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) मंगलवार को अपने पांच देशों के दौरे के आखिरी चरण में इटली पहुंचे, जहां इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni) ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। दोनों नेताओं ने रोम में साथ समय बिताया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गईं। इस मुलाकात की सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब मोदी और मेलोनी एक ही कार में रोम की सड़कों पर घूमते नजर आए। दोनों नेताओं ने करीब 2000 साल पुराने ऐतिहासिक स्मारक Colosseum का दौरा किया और वहां सेल्फी भी ली। मेलोनी ने सोशल मीडिया पर तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, “Welcome my friend.”

 

मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने इसका वीडियो साझा करते हुए कहा कि मोदी उनके लिए बेहद अच्छी टॉफी लेकर आए हैं। इसके बाद सोशल मीडिया पर “Melodi Diplomacy” ट्रेंड करने लगी। दोनों नेताओं ने डिनर बैठक में व्यापार, निवेश, रक्षा, हरित ऊर्जा, एडवांस टेक्नोलॉजी और वैश्विक मुद्दों पर चर्चा की। माना जा रहा है कि भारत और इटली अपने रिश्तों को “स्पेशल स्ट्रैटजिक पार्टनरशिप” का दर्जा देने पर विचार कर रहे हैं।भारत और इटली के बीच पिछले कुछ वर्षों में आर्थिक और रणनीतिक सहयोग तेजी से बढ़ा है।

PunjabKesari

दोनों देश रक्षा उत्पादन, ऑटोमोबाइल, मशीनरी, फार्मा और ग्रीन एनर्जी सेक्टर में निवेश बढ़ाने पर काम कर रहे हैं। वर्तमान में दोनों देशों के बीच व्यापार 14 अरब यूरो से अधिक बताया जा रहा है। प्रधानमंत्री मोदी इटली में बड़े उद्योगपतियों और कारोबारी नेताओं से भी मुलाकात करेंगे। इस दौरान भारत में निवेश और नई औद्योगिक साझेदारियों पर चर्चा होने की संभावना है। इस बैठक में पश्चिम एशिया संकट, रूस-यूक्रेन युद्ध, इंडो-पैसिफिक सुरक्षा, ऊर्जा सुरक्षा और ग्लोबल सप्लाई चेन जैसे अहम अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी विचार-विमर्श होने की उम्मीद है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights