मवाना। मोहल्ला हीरालाल में एक मकान में सिलेंडर में आग लगने से हड़कंप मच गया। मकान मालिक और पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।

नगर के मोहल्ला हीरालाल स्थित तहसील के निकट डाकखाने वाली गली में अचानक घरेलू गैस सिलेंडर में आग लगने से अफरा तफरी मच गई। मकान मालिक कैलाश पुत्र रामफल और पड़ोसियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। काबू सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड तथा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। आग लगने से घर में रखा सामान जलकर राख हो गया। गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights