मेरठ कलक्ट्रेट में चौथे दिन गुरुवार को भी सपा विधायक अतुल प्रधान का आमरण-अनशन जारी है। न्यूटिमा सहित निजी अस्पतालों में गरीबों से लूट होने का आरोप लगाकर सपा कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की। वहीं सपा विधायक ने अनशन स्थल से महापंचायत का एलान कर दिया। अतुल प्रधान ने कहा कि 11 दिसंबर को आमरण अनशन स्थल पर ही महापंचायत होगी। इस महापंचायत में निजी अस्पतालों के खिलाफ कोई  बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

महापंचायत में, ट्रैक्टर ट्राली, बस और भैंसा बुग्गी से भी लोग पहुंचेंगे। वहीं शहर और देहात के इलाकों में अतुल प्रधान की टीम जाएंगी और लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील करेंगी।

समर्थकों के अनुसार मेरठ नगर निगम के 90 वार्डों के लिए भी टीम बनाई गई है। निजी अस्पतालों के खिलाफ अब लड़ाई और बड़ी करने के तैयारी है। सपा विधायक अतुल प्रधान ने कहा कि जनता के हक की लड़ाई लड़ रहा हूं, आखिरी दम तक लड़ाई जारी रहेगी।

इससे पहले मेडा की सीलिंग के विरोध में मंगलवार को जहां चिकित्सकों का न्यूटिमा अस्पताल में जमावड़ा रहा। इस दौरान चिकित्सकों के निशाने पर विधायक अतुल प्रधान रहे। आईएमए जिंदाबाद और विधायक के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे भी लगाए गए। वहीं चिकित्सकों की हड़ताल की चेतावनी के बाद मेडा और स्वास्थ्य विभाग ने न्यूटिमा अस्पताल में सीलिंग की कार्रवाई को टाल दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights