मेरठ। उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक लड़की ने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपनी सर्जरी करवाकर लड़का बन गई। लड़की से लड़का बने जय का कहना है कि बचपन से ही उसे लड़का बनने का शौक था। वह सोचता था कि भगवान कोई चमत्कार कर दे और वह रातो-रात लड़का बन जाए। अपने इस सपने को पूरा करने के लिए जय ने पाई-पाई जुटाई। कई जगह नौकरी की और फिर कर्ज भी लिया। जिसका ब्याज वह अब भी चुका रहा है।

बता दें कि जय को बचपन से ही लड़कों की तरह रहना अच्छा लगता था। वह बचपन से ही लड़का बनना चाहते थे। वहीं, जब उन्होंने इस बारे में अपने परिजनों से बात की तो वह इस बात के लिए राजी नहीं हुए। जिसके बाद उन्होंने अपने परिवार के खिलाफ जाकर अपना सपना पूरा करने का ठान लिया। इसके लिए जय ने नौकरी कर पैसे जमा किए। वहीं, जब इससे भी बात नहीं बनी तो उन्होंने कर्जा लेकर अपनी सर्जरी करवाकर ट्रांसमैन बन गए। जय एयर पिस्टल शूटिंग में नेशनल तक खेलकर अपना परचम लहरा चुके हैं। अब वह खेलों में बढ़ना चाहते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights