उत्तर प्रदेश के कानपुर में पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है। पीड़ित महिला ने दरोगा पर दुष्कर्म का मुकदमा लिखवाया है। अपनी तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि शादी का झांसा देकर दरोगा ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। अब शादी से मना कर रहा है। इस संबंध में अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर ने बताया कि दरोगा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। विभागीय कार्रवाई भी की जा रही है। ‌

मामला हरबंस मोहाल थाना से जुड़ा है। ‌ पीड़िता ने अपनी तहरीर में बताया है कि हरबंस मोहाल थाना में तैनात तत्कालीन दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। अब शादी से मना कर रहा है। जो पहले से ही शादीशुदा है। जिसका पत्नी से विवाद चल रहा है। पीड़िता ने पुलिस कमिश्नर कार्यालय में शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई। मामले की जांच एसीपी कोतवाली को दी गई। जांच में दरोगा पर लगाए गए आरोप सही पाए गए। ‌
अपर पुलिस आयुक्त लॉ एंड ऑर्डर हरीश चंदर ने बताया कि मेरठ के रहने वाले कानपुर पुलिस कमिश्नरेट में तैनात सब इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म का आरोप लगाया गया था। एसीपी कोतवाली ने शिकायती पत्र के आधार पर जांच की। जांच में लगाए गए आरोप सही पाए गए। दरोगा खिलाफ 376 का मुकदमा लिखा गया है। नियमानुसार गिरफ्तारी भी होगी। ‌

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights