मेरठ: आज क्रांतिधरा पर अंतरराष्ट्रीय जाट सांसद में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान एवं पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक व गौरव चौधरी पहुंचे। इस जाट संसद का मुख्य उद्देश्य जाट समाज को आरक्षण दिलाना है।

वक्ताओं का कहना है कि यह सम्मेलन जाट समाज की एकता व मान सम्मान का सम्मेलन है। जिस पर आज देश और दुनिया की नज़रें टिकी हैं। आज संसद में अमेरिका समेत कई देशों के जाट समाज के लोग शामिल हुए। जाट संसद में प्रमुख रूप से छोटू राम व चौधरी चरण सिंह पूर्व प्रधानमंत्री को भारत रत्न मिले। साथ ही जाट समाज के महाराजा सूरजमल की प्रतिमा लगाई जाए।

वक्ताओं ने कहा कि मेरठ क्रांतिधरा पर जो बेगम पुल पर रेलवे स्टेशन बनेगा उसका नाम चौधरी चरण सिंह रेलवे स्टेशन रखा जाए। इस संसद में सभी पार्टियों के जाट समाज के जन प्रतिनिधि शामिल हुए। जिसमें समाजिक, राजनीति व वर्तमान और पूर्व प्रशासनिक अधिकारी भी शामिल हुए। आयोजित जाट संसद में प्रमुख रूप से जाट आंदोलन के दौरान उनके खिलाफ दर्ज मुकदमे वापस लिए जाएं। जाटों को आरक्षण दिलवाया जाए।

किसान मसीहा देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह एवं छोटू राम को भारत रत्न दिलवाया जाए। इन सामान तमाम मुद्दों को लेकर जाट सांसद जारी है। आयोजित जाट संसद में भारतीय किसान यूनियन और राजनीतिक के राष्ट्रीय प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक समेत किसान नेट भी शामिल हुए।

खास बात यह रही कि रालोद मुखिया चौधरी जयंत सिंह, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत भी नहीं पहुंचे। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि जाट एक बिरादरी नहीं बल्कि एक सोच है जिसमें भगत सिंह, चौधरी चरण सिंह एवं किसान मसीहा महेंद्र सिंह टिकैत से प्रेरणा लें। कार्यक्रम में तमाम लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights