पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण का चुनाव सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर चल रहा है। इसी बीच पश्चिम बंगाल के कूचबिहार के कुमारगंज से BJP कैंडिडेट पर हमला कर दिया गया। रथींद्रनाथ बोस के काफिले पर हमलावरों ने पत्थर और डंडे फेंकने की खबर है। फिलहाल सुरक्षा बलो ने मोर्चा संभाल लिया है।

वहीं मुर्शिदाबाद की विधान सभा सीट पर एक पोलिंग बूथ पर दो गुट आमने-सामने आ गए। स्थिति इतनी बिगड़ गई कि मौके पर हंगामा और धक्का-मुक्की तक की नौबत आ गई। मतदान के दौरान TMC समर्थकों और हुमायूं कबीर के समर्थकों के बीच तीखी नोकझोंक हुई, जो जल्द ही झड़प में बदल गई। इस दौरान हुमायूं कबीर के खिलाफ नारेबाजी भी की गई।

 

स्थिति को नियंत्रित करने पहुंचे सुरक्षा कर्मियों के साथ भी कुछ लोगों की धक्का-मुक्की हुई। हालात बिगड़ते देख सुरक्षा बलों ने जमकर भांजी लाठियां। जिससे बाद सभी पक्ष के इधर- उधर भागने लगे। हालांकि पैरा मिलिट्री फोर्स ने लाठियां भांजकर उन्हें काबू किया। हालांकि प्रशासन का दावा है कि स्थिति अब नियंत्रण में है और मतदान जारी है।
 पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण में बृहस्पतिवार को मतदान के शुरुआती दो घंटों में 18.76 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया। अभूतपूर्व सुरक्षा व्यवस्था के बीच 16 जिलों की 152 विधानसभा सीटों पर सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ और सुबह नौ बजे तक 3.60 करोड़ मतदाताओं में से 18.76 प्रतिशत ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights