यूपी के कानपुर के बिठूर से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां एक मुर्गे ने दो पक्षों में लड़ाई करा दी। दोनों में लड़ाई यहां तक बढ़ गई कि दोनों पक्षों में लाठी-डंडे तक चले गए। लड़ाई इतनी बढ़ गई कि पुलिस को पहुंच कर मामला शांत करवाना पड़ा। एक घंटे के बाद पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करवाया।

नारामऊ निवासी मोहम्मद बकरीदी ने एक मुर्गा पाल रखा है। अगर इस मुर्गे को बांध कर ना रखा जाए तो वह लोगों को चोंच मारता है। बुधवार को जब पड़ोस में रहने वाला इसरद घर से बाहर निकला तो मुर्गे ने उसे चोंच मार दी। इस बात की शिकायत लेकर वह मुर्गे के मालिक के पास पहुंचा। मुर्गे के मालिक ने उसकी एक न सुनी जिसकी वजह से दोनों में बहस शुरू हो गई। बहस से शुरू हुई बात लड़ाई तक पहुंच गई। दोनों पक्षों ने एक दूसरे को पीटना शुरू कर दिया। बाद में इस विवाद की जानकारी पुलिस को दी गई।
मारपीट और विवाद की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम मामला शांत करवाने के लिए पहुंची। एक पक्ष मुर्गे को पकड़ने की जिद पर अड़ा रहा। पुलिस ने मुर्गा पालक को हिदायत दी कि वह मुर्गे को खुला न छोड़ें। फिर भी विवाद नहीं थमा तो पुलिस ने मुर्गा के मालिक बकरीदी और इसरद को हिरासत में ले कर कार्रवाई की।
 पुलिस ने जानकारी दी की मामला आपसी विवाद का है। मुर्गे के हमले के बाद दोनों के बीच बहस हुई जो मारपीट में बदल गई। दोनों पक्षों को समझाने की कोशिश की गई और न मानने पर हिरासत में लिया गया है। मामला शांत करवाया गया शांतिभंग के मामले में दोनों पर कार्रवाई की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights