मुजफ्फरनगर जिले के एक मदरसे में आठ वर्षीय छात्र के साथ 21 वर्षीय छात्र द्वारा कथित तौर पर कुकर्म किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह घटना रविवार को कोतवाली पुलिस थाने के अंतर्गत एक गांव के एक मदरसे में हुई और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस क्षेत्राधिकारी (शहर) व्योम बिंदल ने बताया कि आरोपी छात्र के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पास्को) अधिनियम की प्रासंगिक धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि पीड़ित परिवार की शिकायत के अनुसार मामला तब सामने आया जब छात्र ने मदरसा जाने से इनकार कर दिया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights