मुजफ्फरनगर। जनपद में एक सनसनीखेज वारदात में कार खराब होने पर पैदल जा रहे युवक को बंधक बनाकर पेड से बांधा गया और दर्जनोंं लोगों ने उसकी तब तक पिटाई की, जब तक वह बेहोश नहीं हो गया।

बताया जा रहा है कि पशु चोर समझकर युवक को तालिबानी तरीके से बंधक बनाकर लाठी-डंडों व सरियों से पीटा गया और लहूलुहान कर दिया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, तो आरोपी युवक मौके से फरार हो गये। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपी युवकों को देर शाम गिरफ्तार कर लिया है, जबकि शेष की तलाश की जा रही है।

जानकारी के अनुसार शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला निवासी मुनसब ने थाने पर तहरीर देकर बताया कि उसका भतीजा मुकीम रविवार की सुबह कार में सवार होकर शाहपुर से अपने गांव वापस लौट रहा था। रास्ते में उसकी कार का एक्सीडेंट हो गया, वह कार को वहीं छोड़कर पैदल अपने गांव वापस जा रहा था, जब वह गांव के नजदीक पहुंचा, तो गांव गढ़ी दुर्गनपुर के आठ-दस लोग वहां आए और उसके भतीजे को जबरदस्ती उठाकर गांव में ले गए तथा एक पेड़ से बांधकर 20  से 25 लोगों ने बड़ी बेरहमी से लाठी-डंडों व सरियों से उसकी जबरदस्त पिटाई की, जिससे वह बेहोश हो गया।

सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया। शाहपुर थानाध्यक्ष विनय शर्मा ने बताया कि गढ़ी दुर्गनपुर के ग्रामीणों ने पशु चोरी करने के शक में युवक की पेड़ से बांधकर पिटाई की है। इस मामले में तहरीर के आधार पर कार्यवाही करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि शेष आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है, जिन्हें शीघ्र गिरफ्तार किया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights