मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर के भोपा रोड स्थित एक गांव में देर रात्रि गाँव के ही युवको के साथ हुई मामूली कहा सुनी के बाद दबंगों द्वारा युवक पर जानलेवा हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल युवक को प्रत्यक्षदर्शी एवं स्वजनों के द्वारा उपचार के लिए भर्ती करा दिया गया। युवक पर हुए जानलेवा हमले की सूचना पर दौड़ी पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। दरअसल मामला मुजफ्फरनगर के थाना नई मंडी क्षेत्र के गांव चांदपुर का है जहां गत देर रात्रि गांव के ही दबंग लोगों द्वारा मामूली कहा सनी के बाद युवक पर धारदार हथियार से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जानकारी करते हुए जांच शुरू कर दी। युवक की हालत अभी गंभीर बताई जा रही है।
