मुजफ्फरनगर में एक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के चलते बड़ा हादसा हो गया। कार में सवार पति-पत्नी की गंभीर घायल होने पर मौत हो गई। जबकि दो कार सवारों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया है। बीमार महिला को कार में लेकर परिजन चिकित्सक के यहां जा रहे थे। हादसे से परिवार में कोहराम मचा है। घटना खतौली थाना क्षेत्र के फलावदा रोड पर हुई है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार खतौली थाना क्षेत्र में फलावदा मार्ग पर बिहारीपुर गांव के समीप एक कार शनिवार को अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में सुरेंद्र पुत्र दयानंद और उनकी पत्नी कुसुम की मौत हो गई। जबकि चेतन पुत्र सुरेंद्र, शिव प्रताप पुत्र अनिल व नरेंद्र पुत्र दयानंद निवासी गांव पमनावली घायल हो गए।

घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां चिकित्सकों ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भिजवाया है। मृतक कुसुम बीमार थी और उसे उपचार के लिए चिकित्सक ले जा रहे थे।

दंपति की मौत से स्वजन में कोहराम मचा है। घायलों का उपचार कराया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर घटना की जांच शुरू कर दी है। अचानक कार के अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराने के मामले को भी गंभीरता से लिया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights