कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर किराए के मकान में रहने वाले दरोगा के घर चोरों ने धावा बोल दिया। नगदी समेत हजारों कीमत का सामान भी चोरी कर ले गए। घटना से हड़कंप मच गया। सीसी फुटेज के माध्यम से चोरों की तलाश शुरू कर दी गई है।

मोहल्ला सैनी नगर निवासी राजकुमार के मकान में कोतवाली के दरोगा कस्बा इंचार्ज संदीप चौधरी किराए के मकान में रहते हैं। इसी मकान में एक दूसरे दरोगा भी किराए पर रहते हैं। संदीप चौधरी रात में अपनी ड्यूटी के बाद मंगलवार की सुबह कमरे पर गए तो वहां का ताला टूटा हुआ था। कमरे से लैपटॉप के अलावा हजारों की नगदी भी गायब थी। दरोगा के कमरे में हुई हजारों की चोरी से हड़कंप मच गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से चोरों की तलाश शुरू कर दी है। सी ओ डॉ रवि शंकर मिश्रा ने बताया कि दरोगा के कमरे में चोरी की घटना हुई है, लेकिन अभी तक कोई तहरीर नहीं दी गई है। चोरों की तलाश में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights