मुजफ्फरनगर।
एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने चार थानों के प्रभारी निरीक्षकों के तबादले किए हैं। आदेश जारी होते ही संबंधित थाना क्षेत्रों में नए प्रभारी निरीक्षकों तुरंत ज्वाइन करने का कहा गया है |
आनंद देव मिश्रा को बुढ़ाना से स्थानांतरित कर मंसूरपुर थाना प्रभारी बनाया गया है। दिनेश बघेल को नई मंडी से हटाकर खतौली की जिम्मेदारी दी गई है। बृजेश शर्मा को खतौली से स्थानांतरित कर नई मंडी का प्रभारी निरीक्षक बनाया गया है। वहीं सुभाष अत्री को मंसूरपुर से हटाकर बुढ़ाना का प्रभारी नियुक्त किया गया है।
एसएसपी के आदेश के बाद सभी निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।
