एमपीएल लीग में 120 खिलाडियों को दिया मौका
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर क्रिकेटर्स एसोसिएशन द्वारा क्रिकेटर्स की प्रतिभाओं को निखारने और एक अच्छा प्लेटफॉर्म देने के लिए पहल की हैं। मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आईपीएल की तर्ज पर शुरू की जा रही एमपीएल लीग के माध्यम से क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभाओं को निखारने का मौका मिलेगा। शनिवार को मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा बाला जी मंदिर में मीडिया सेंटर के पत्रकारों से वार्ता कर एमपीएल लीग की विस्तृत जानकारी दी गई गई। इस दौरान चैयरमैन भीमसैन कंसल ने बताया कि एमपीएल टी-20 का उदघाटन 7 अप्रैल को सहारनपुर के मंडलायुक्त अटल कुमार राय करेंगे। बताया गया कि बतौर विशिष्ठ अतिथि जिलाधिकारी उमेश मिश्रा विशिष्ठ व डीआईजी/एसएसपी अभिषेक सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर और उत्तर प्रदेश के रणजी ट्रॉफी चयन समिति के प्रवीण कुमार उपस्थित रहेेंगे। उन्होने बताया कि क्रिकेटर्स को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए तैयार किये गए प्लेटफॉर्म में कुल 8 टीमो के रूप में मौका दिया गया है। कुल 120 खिलाडियों में 104 खिलाड़ी मुज़फ्फरनगर और शामली से है जबकि 16 खिलाड़ी पडोसी जिलों से चयनित किये गये हैं जो उच्च स्तर की क्रिकेट खेल चुके है। वहीं मुजफ्फरनगर क्रिकेट एसोसिएशन के सेक्रेट्री मनोज पुंडीर ने बताया कि 8 कैमरो से सभी मैचों का लाइव प्रसारण http://www.styxsports.com पर होगा जिसे 200 से ज्यादा देशों में देखा जा सकेगा। उन्होने बताया कि मैदान पर नजदीकी निर्णयों के लिए थर्ड अंपायर की भी उपलब्धता रहेगी। मैच का स्कोर जानने बतपबहपतप एप्प के माध्यम से भी बॉल टू बॉल जाना जा सकेगा। उन्होने बताया कि एमपीएल में सभी मैच में मैन ऑफ द मैच को 1000 रुपये और ट्रॉफी और मैन ऑफ द सीरीज को 5000 रुपए बेस्ट बल्लेबाज और गेंदबाज को 2-2 हज़ार रुपये कैश मनी से एच् टी के मीडिया द्वारा पुरिस्कृत किया जाएगा। उपविजेता को लीग में 50000 कैश दिया जाएगा। चारो टीमो के सेमी फाइनल में आने वाले खिलाड़ी भी व्यक्तिगत इनाम के हकदार होंगे।। मैदान पर चौक्कोे छक्कों पर डीजे के माध्यम से धूम धड़ाका भी रहेगा।
एम पी एल में उत्तर प्रदेश के सर्वाेच्च अंपायर पैनल में शामिल रवि कौशिक शाहिद मोहमद और आदिल तथा स्कोरर अपूर्व यादव यहां आधिकारिक ऑफिशल्स होंगे।
