मऊ जिले की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तैयारियां जोरों पर हैं। बीजेपी से दारा सिंह चौहान तो समाजवादी पार्टी से सुधाकर सिंह चुनावी मैदान में है। वहीं, शुक्रवार को समाजवादी पार्टी(सपा) के राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव घोसी पहुंचे। यहां मीडिया के सवाल पूछ जाने पर कि मुख्तार अंसारी के परिवार सपा उम्मीदवार सुधाकर सिंह के पक्ष में प्रचार कर रहें? इसपर रामगोपाल यादव ने कहा कि क्या अंसारी परिवार के सभी लोग अपराधी हैं? अंसारी परिवार हमेशा से एक प्रतिष्ठित परिवार रहा है। स्वतंत्रता सेनानियों का एक परिवार रहा है।

रामगोपाल यादव का दावा है कि सुधाकर सिंह भारी बहुमत से चुनाव जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि अफजाल अंसारी, सिबातुल्लाह अंसारी व मुन्नू अंसारी अपराधी नहीं है। मुख्तार अंसारी का परिवार प्रतिष्ठित परिवार है। स्वतंत्रता सेनानियों का एक परिवार रहा है।

वहीं, इस चुनाव को जीतने के लिए दोनों दल सपा और बीजेपी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। राजनीतिक विश्लेषकों की मानें तो यह उपचुनाव 2024 लोकसभा का राजनीतिक भविष्य तय करेगा। इस सीट से 2022 में समाजवादी पार्टी से दारा सिंह चुनाव जीते थे और हाल ही में भारतीय जनता पार्टी का दामन थमने के बाद विधानसभा से इस्तीफा देकर घोसी सीट रिक्त हुई है।

आपको बता दें कि घोसी विधानसभा सीट हाल ही में सपा छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए पूर्व मंत्री दारा सिंह चौहान के इस्तीफा देने के कारण खाली हुई है। ऐसे में लोकसभा चुनाव से पहले इस सीट पर उपचुनाव हो रहे हैं। पांच सितंबर को मतदान होगा और आठ सितंबर को मतगणना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights