मुंबई में एक महिला की बेरहमी से हुई हत्या की खबर से सभी को झकझोर दिया है। आरोपी ने महिला के साथ जिस तरह की दरिंदगी की, उसे सुनकर हर किसी में गुस्सा है। 56 साल के मनोज साने ने 32 साल की सरस्वती वैद्य नामक महिला की हत्या के बाद उसके शव के टुकड़े-टुकड़े किए, फिर उन टुकड़ों को कूकर में पकाया। बताया जा रहा है कि मनोज ने सरस्वती के शव के टुकड़ों को कुत्तों को भी खिलाया। आरोपी को पहले लिव इन पार्टनर बताया जा रहा था। लेकिन मामले की जांच में जुटी पुलिस ने एक बड़ा खुलासा किया है। शुक्रवार को हुए खुलासे में बताया गया कि मनोज साने और सरस्वती वैद्य ने शादी कर ली थी। लेकिन उम्र में अंतर होने के कारण दोनों इस बात को छिपा रहे थे।

दिल दहला देने वाली यह घटना महाराष्ट्र के ठाणे जिले के मीरा भयंदर इलाके की है। जहां गुरुवार को एक 32 साल की महिला की हत्या और शव के टुकड़े मिलने के मामले में अब सामने आया था। शुक्रवा को इस मामले में पुलिस ने बताया कि महिला ने अपने पार्टनर के साथ शादी कर ली थी, लेकिन दोनों ने लोगों से ये जानकारी छुपा कर रखी थी।

महाराष्ट्र के मीरा भयंदर के डीसीपी जयंत बजबले ने बताया, “हमारी जांच में पता चला है कि पीड़ित और अभियुक्त ने शादी कर ली थी और पीड़ित की बहन को उन दोनों ने ये जानकारी दी थी। लेकिन दोनों ने लोगों से ये बात छुपा कर रखी क्योंकि उम्र के अंतर के कारण वह लोगों को बताने में सहज नहीं थे। मालूम हो कि महाराष्ट्र पुलिस ने इस मामले में महिला के 56 वर्षीय पार्टनर को गिरफ़्तार किया है।


मुंबई मीरा रोड मर्डर केस में अभी तक क्या-क्या हुआ

-नया नगर की गीता आकाशदीप सोसाइटी के सांतवें फ्लोर के एक फ़्लैट से बदबू आ रही थी।

– पड़ोसियों की शिकायत पर पुलिस मामले की छानबीन को पहुंची।

-पुलिस ने फ्लैट खोला तो देखा कि किचन में कई सारे बर्तनों में शरीर के टुकड़े थे।

-जांच में पता चला कि यहां एक कपल लिव-इन में रह रहा था।

-मनोज साने और सरस्वती वैद्य लिव-इन में साल 2014 से रह रहे थे।

-इस फ्लैट में ये साल 2018 से रह रहे थे. लोगों से पता चला कि दोनों के बीच अनबन थी।

-अभियुक्त ने शरीर के कटर से टुकड़े किए लेकिन वो इन टुकड़ों को ठिकाने नहीं लगा पाया।

-शरीर के टुकड़ों को उबाला गया था लेकिन उन्हें कुत्तों को खिलाने की बात मनगढंत है।

– पुलिस ने मृतका की बहन से पूछताछ की, जिसमें उन्होने दोनों की शादी की बात की पुष्टि की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights