सहारानपुर(मनीष अग्रवाल)।

“मिशन शक्ति फेज -5.0” के तहत मिशन शक्ति केन्द्र महिला थाना एण्टीरोमियों टीम द्वारा पुलिस लाइन स्थित टीन शेड में स्कूली छात्राओं को उ0प्र0 शासन की मनसा के अनुरूप महिला सशक्तिकरण, महिला सुरक्षा, सम्मान, स्वावलबंन हेतु विभिन्न हेल्पलाइन नम्बरों की जानकारी देकर छात्र/छात्राओं को सेल्फ डेफेन्स के विषय में जागरूक किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के निर्देशों पर शुक्रवार को क्षेत्राधिकारी सदर सुश्री प्रिया यादव एव थाना प्रभारी निरीक्षक महिला थाना श्रीमती बबीता तोमर के कुशल नेतृत्व में मिशन शक्ति केन्द्र महिला थाना एंटीरोमियो पुलिस टीम द्वारा पुलिस लाइन स्थित टीन शेड* में स्कूली छात्र/छात्राओं को मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के अन्तर्गत नारी सुरक्षा/नारी सम्मान/नारी स्वावलंबन के प्रति जनपद सहारनपुर में महिलाओं एवं बालिकाओं में सुरक्षा, सशक्तिकरण से जागरूक किया गया तथा विभिन्न विभागों की योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, निराश्रित महिला पेंशन योजना, उ०प्र० राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पोषण योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, पी०एम० स्वानिधि योजना, पी०एम० सम्मान निधि योजना, वन स्टाप सेन्टर, आयुष्मान योजना, सुरक्षित मातृत्व आश्वासन सुमन योजना, प्रधानमंत्री फ्री सिलाई योजना, महिला शक्ति केन्द्र योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना, कन्या सुमंगला योजना, महिला ई-हाट योजना तथा पुलिस विभाग से संबंधित विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों वीमेन पावर लाइन 1090, पुलिस आपातकालीन सेवा-112 इमरजेन्सी कॉल/पैनिक बटन-मोबाइल पर डेमो, सी०एम० हेल्प लाइन 1076, स्वास्थ्य सेवा हेल्प लाइन-102, एम्बुलेंस सेवा-108, महिला हेल्प लाईन-181, साईबर क्राईम हेल्प लाईन 1930 आदि के बारे मे पंपलेट बांटकर जागरुक किया गया एवं विशेष रूप से गुड़ टच व बैड टच, सेल्फ डिफेन्स व महिला सम्बन्धी कानूनों के विषय में जानकारी देकर जागरूक किया गया ।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights