राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 22 जनवरी 2024 को होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या में बन रहे भव्य राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे। जैसे- जैसे राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा का समय पास आ रहा है, वैसे वैसे राम मंदिर का काम भी तेजी से पूरा हो रहा है। अयोध्या की सड़कों को भी सुंदररूपी नक्काशी से सजाया जा रहा है। 16 जनवरी से प्राण- प्रतिष्ठा समारोह के लिए वैदिक अनुष्ठान 16 जनवरी से शुरू होंगे। समारोह में मुख्य अनुष्ठान लक्ष्मी कांत दीक्षित करेंगे।
22 जनवरी को अयोध्या में अभेद्य सुरक्षा होगी। इस दिन केवल राम मंदिर ट्रस्ट या सरकारी ड्यूटी से वैध निमंत्रण वाले लोगों को ही अयोध्या में प्रवेश करने की अनुमति दी जाएगी। राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में करीब 8,000 लोगों को आमंत्रित किया है। इसमें देश के तमाम वीवीआईपी हस्तियां भी शामिल हैं।
वहीं, सोशल मीडिया से एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में एक मुस्लिम महिला शबनम भगवान राम का दर्शन करने के लिए मुंबई से अयोध्या पैदल आ रही है। महिला अपने पीछे एक बैग टांगे हुई है और बैग पर एक बैनर भी है। बैनर में लिखा जय श्री राम। ‘मुंबई से राम मंदिर पैदल यात्रा’।

राम मंदिर में रामलला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा दोपहर साढ़े 12 बजे हो सकती है। 22 जनवरी को राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए मृगशिरा नक्षत्र को शुभ मुहूर्त माना गया है। राम मंदिर के उद्घाटन के बाद, भक्तों को मंदिर में भगवान राम की दो मूर्तियां दिखाई देंगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights