उत्तर प्रदेश में अगले साल लोकसभा चुनाव 2024 होने वाले है। बहुजन समाज पार्टी भी इस चुनाव में जीत हासिल करने के लिए तैयारियों में जुटी है। इसी के मद्देनजर कल यानी 10 दिसंबर को लखनऊ में बसपा की बैठक होगी। ये बैठक बसपा प्रमुख मायावती की अध्यक्षता में होगी। बैठक में मायावती चुनाव की तैयारियों पर बातचीत करेंगी और कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश देंगी।

बसपा की बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ-साथ मायावती के जन्मदिन की तैयारियां पर भी चर्चा की जाएगी। मायावती का जन्मदिन 15 जनवरी को है। उनके जन्मदिन पर पार्टी के ओर से सभाएं की जाएंगी। इसके अलावा बीएसपी आगामी चुनाव के लिहाज से गांव-गांव और घर-घर तक संपर्क अभियान से लोगों तक पहुंचेगी और लोगों को पार्टी के साथ जोड़ने की कोशिश करेगी।

राम नगरी अयोध्या में बन रहे भव्य और दिव्य राम मंदिर के निर्माण का कार्य तेजी से चल रहा है। मंदिर के प्रथम फ्लोर में अब फिनिशिंग का काम किया जा रहा है। आने वाली 22 जनवरी को मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा समारोह है, इससे पहले सभी कार्य किए जा रहे है। इसी बीच मंदिर में विद्युत कनेक्शन का काम भी पूरा हो गया है। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर इसकी जानकारी दी और UPPCL का धन्यवाद किया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights