योगी आदित्यनाथ सरकार माघ मेले के जरिए महाकुंभ मेला 2025 की तैयारी करेगी. माघ मेला 2024 का सफल, सुरक्षित एवं स्वच्छ आयोजन सुनिश्चित करने के लिए शासन द्वारा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। माघ मेले में आने वाले श्रद्धालुओं, स्नानार्थियों, कल्पवासियों, साधु-महात्माओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये हैं।

इसके अलावा, सरकार ने अधिकारियों को घाटों पर सफाई और सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए विशेष उपाय करने का निर्देश दिया है। मेला क्षेत्र को प्लास्टिक मुक्त क्षेत्र बनाने के लिए जनता को जागरूक करने और कपड़े के थैले की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिये गये है।

माघ मेला हर साल मकर संक्रांति से शुरू होता है, जो इस साल 15 जनवरी को पड़ेगा। यह 8 मार्च को महाशिवरात्रि तक जारी रहेगा।

माघ मेला एवं महाकुंभ-2025 की तैयारियों की समीक्षा के दौरान प्रदेश के शहरी विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. मेला अधिकारी विजय किरन आनंद ने मेले के दौरान होने वाले मुख्य स्नान तिथियों, क्षेत्र का आकार, सेक्टर संख्या, घाट संख्या और लंबाई, कल्पवासियों की अनुमानित संख्या, प्रमुख स्नान पर्वों पर श्रद्धालुओं की अनुमानित संख्या, भूमि आवंटन, चिकित्सा केंद्र, शौचालय आदि के बारे में विस्तृत जानकारी दी।

उन्होंने महाकुंभ-2025 के आयोजन के संदर्भ में इस बार माघ मेले में शुरू की जा रही नई सुविधाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी, जिनमें वॉटर लेजर शो, थीमैटिक गेट, फ्लोटिंग जेटी, ड्रोन मॉनिटरिंग, सेनिटेशन ब्लॉक, सोलर लाइट और थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights