उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में सरयू एक्सप्रेस में 30 अगस्त को महिला सिपाही के साथ हुई बर्बरता के मुख्य आरोपी नसीम का एनकाउंटर किया गया। शुक्रवार को STF की तरफ से मिले इनपुट के अनुसार, अयोध्या के पूराकलंदर के छतरिवा पारा कैल रोड पर यह मुठभेड़ हुई। जिसमें नसीम की तरफ से फायरिंग होने पर पुलिस ने भी गोलियां चलाई। इसमें नसीम ढेर हो गया। जबकि 2 अन्य आरोपी घायल बताए जा रहे हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जानकारी के मुताबिक मारा गया नसीम सरयू एक्सप्रेस में महिला सिपाही से छेड़खानी कर रहा था, जिसके बाद महिला ने बदमाश को पटक दिया। जिसके बाद बदमाशों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। ट्रेन की खिड़की से सिर लड़ाकर महिला को घायल कर दिया था। जब अयोध्या से पहले ट्रेन धीमी हुई तो बदमाश मौका देखकर वहां से फरार हो गए थे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights