बदायूं के इस्लाम नगर में शनिवार रात कुछ लोगों ने झोलाछाप डॉक्टर को पीटा। शिखा सागर ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि उसकी ससुराल हरियाणा के भिवानी में है। वह स्नातक की परीक्षा देने मायके आई थी। शनिवार रात उसके बेटे की तबीयत खराब हो गई। इसके लिए महिला ने आसिफ सैफी को इलाज के लिए रात 11 बजे घर बुलाया। आसिफ के घर जाने की खबर आसपास के लोगों को लग गई। लोगों ने घर में घुसकर आसिफ को बाहर निकाला और पीटाई कर दी। बाद में बिजली के खंभे में भी बांध कर पीटा।

महिला को भी धमकी

आसिफ को पीटता देख महिला बीच बचाव करने पहुंची, तो उग्र लोगों ने महिला से भी अभद्रता की और उसे जान से मारने की धमकी दी। किसी ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जो थोड़ी ही देर में वायरल हो गया।

दर्ज हुई एफआईआर

बदायूं पुलिस ने शिखा की तहरीर पर 7 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। महिला ने शिकायत में बताया कि मोहल्ले के महावीर, महेश, मनीष, ओमपाल, शेर सिंह, मेघ सिंह समेत कई लोग जबरन घर में घुस आए थे। इंस्पेक्टर विशाल प्रताप सिंह ने बताया कि कहना है कि मामले में शिकायत मिली है। वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights