अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को महिलाओं को लेकर एक बड़ा ऐलान किया है। दिल्ली कैबिनेट ने महिला सम्मान निधि योजना को मंजूरी दे दी है। राजधानी की 18 साल से 60 साल की महिलाओं के खाते में हर महीने आएंगे 1000 रुपये डाले जाएंगे। इसका फायदा उठाने के लिए महिलाओं को रजिस्ट्रेशन करवाना होगा। इसके बाद उनके अकाउंट में प्रत्येक माह 1000 रुपये आने शुरु होंगे। चुनाव के बाद महिलाओं को इस योजना के तहत 2100 रुपये मिलेंगे।

इसी के साथ केजरीवाल ने कहा कि महिलाएं अपना परिवार चलाती हैं।  बच्चों को अच्छे संस्कार देती हैं। ऐसे में यदि मेरे द्वारा उनकी थोड़ी सी मदद होती है तो हम अपने आप को सौभाग्यशाली समझते हैं। हिंदू धर्म के अनुसार जहां नारी को पूजा जाता है, वहां देवता भी वास करते हैं। इस योजना के साथ मैं समझता हूं कि दिल्ली सरकार का खर्चा नहीं होगा बल्कि दिल्ली सरकार की खूब बरकत होगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights