फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में सोमवार रात एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें महाकुंभ से लौट रही श्रद्धालुओं की बस नेशनल हाईवे पर ठिरिया खेतल के पास रोड किनारे खड़ी गन्ना लदी पंक्चर ट्रॉली से टकरा गई। इससे चालक समेत 16 श्रद्धालु घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उनको खिरका सीएचसी भिजवाया।

रविवार रात प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने के बाद श्रद्धालुओं से भरी बस उत्तराखंड के ऋषिकेश जा रही थी। फतेहगंज पश्चिमी के पास सोमवार रात साढ़े दस बजे गांव ठिरिया खेतल के सामने बस सड़क किनारे खड़ी गन्ने से भरी पंक्चर ट्रॉली से टकरा गई। हादसे में ऋषिकेश निवासी राजेश्वरी, विनीता नेगी, शामली निवासी अशोक राणा, देहरादून निवासी विमला देवी, माहेश्वरी, कांति देवी, लोकमाया, अनीता, नीलम कुमारी, चंद्रकला, हेमा देवी समेत 16 श्रद्धालु घायल हो गए।
पुलिस ने राहगीरों की मदद से सभी को बस से बाहर निकालकर खिरका सीएचसी भिजवाया। हालत गंभीर होने पर चालक अशोक राणा को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी ऋषिकेश से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान कराने ले गई थीं। नौ फरवरी को स्नान के बाद रात में ही वे ऋषिकेश लौट रहे थे, तभी हादसा हो गया। इस दौरान वहां जाम भी लग गया। पुलिस ने रोड को वन वे करके और ट्रॉली को क्रेन से सीधा कराकर जाम खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights