मवाना। फलावदा थाना क्षेत्र के गांव नागोरी के जंगल में दिन निकलते ही खेत में काम करने जा रहे ग्रामीणों को गांव से तखावली मार्ग पर स्थित जंगल में कई गाय के अवशेष कटे मिले। गोकशी की सूचना पर पहुंची थाना फलावदा, थाना जानसठ, थाना बहसूमा पुलिस ने जांच की।

दशहरा पर्व के मौके पर हुई गोकशी की घटना को लेकर ग्रामीणों में जमकर आक्रोश फैल गया। घटना के खुलासे को लेकर को लेकर ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। पुलिस ने कटे हुए अवशेष कई स्थानों से बरामद किए।

नागोरी गांव के भाजपा नेता बॉबी उर्फ अनुराग चौधरी ने बताया कि वह मंगलवार सुबह अपने खेतों पर पशुओं के लिए चारा लेने जा रहे थे। गांव से बाहर तखावली मार्ग पर मास्टर सुबोध के खेत में गाय के कटे हुए अवशेष पड़े हुए हैं। उन्होंने मामले की जानकारी थाना फलावदा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची फलावदा पुलिस ने घटनास्थल जानसठ थाना और बहसूमा थाना बताया, तब जाकर तीन थानों की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाय के कटे हुए अवशेष बरामद किए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights