जांको राखे साइयां मार सके ना कोई चाहे सारा जग बैरी होय’ यह कहावत आज भी देखने सिद्ध होती हुई दिखाई दे रही है। दरअसल, एक अज्ञात महिला ने नवजात शिशु को मरने के लिए पॉलीथिन में भर कर फेंक दिया। उस पॉलीथिन को अवारा कुत्ता नोच रहे थे इस दौरान उसी रास्ते से एक मुस्लिम परिवार गुजर रहा था। उसकी निगाह अवारा कुत्तो पर पड़ गई। मुस्लिम दंपति ने जाकर देखा तो उसमें एक बच्चा था। जबकि बच्चा पूरी तरह से स्वस्थ था। मुस्लिम दंपति उसे अपने घर लेकर आए। रात भर अपने घर रखा उसके बाद उसके पूर्व प्रधान के माध्यम से पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दंपति को कोतवाली बुलाकर बच्चे को चाइल्ड लाइन के हवाले कर दिया।

PunjabKesari

पेश की इंसानियत की मिसाल
आप को बता दें कि मामला गुलावठी कोतवाली क्षेत्र की है जहां एक मुस्लिम दंपति ने सड़क किनारे पॉलीथिन में फेंके गए नवजात शिशु को संदिग्ध हालत में पाया जिसे अवारा कुत्ता नोच रहे थे। इंसानियत और संवेदनशीलता की मिसाल पेश करते हुए उसकी जान की सुरक्षित की। लोगों ने कहा कि फहीमुद्दीन और उनकी पत्नी शमीना का यह कदम समाज में करुणा और सहानुभूति की नई मिसाल है।

PunjabKesari

झाड़ियों में कुत्ते से बचाया नवजात
यह घटना रविवार रात करीब 11 बजे की है। कुराना नया बांस निवासी फहीमुद्दीन अपनी पत्नी शमीना के साथ औरंगाबाद से बाइक से लौट रहे थे। रास्ते में असावर और ऐंचाना के बीच उन्होंने देखा कि एक कुत्ता झाड़ियों में पड़े पॉलीथिन को खींच रहा है। कुछ अजीब महसूस होने पर उन्होंने बाइक रोकी और कुत्ते को भगाकर पॉलीथिन के पास पहुंचे। पॉलीथिन के हिलने पर उन्होंने देखा कि उसके अंदर एक नवजात शिशु था। दंपति ने बिना देर किए बच्चे को उठाया और नजदीकी डॉक्टर के पास ले गए। जांच के बाद जब डॉक्टर ने नवजात को स्वस्थ बताया तो वे उसे रातभर अपने घर ले आए।

PunjabKesari

सुबह दी पुलिस को सूचना, चाइल्ड लाइन को सौंपा गया बच्चा
सुबह होते ही फहीमुद्दीन ने पूर्व ग्राम प्रधान के माध्यम से पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने दंपति को कोतवाली बुलाकर शिशु को चाइल्ड लाइन के सुपुर्द कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार नवजात लड़का एक या दो दिन का है और फिलहाल पूरी तरह स्वस्थ है। इस घटना के बाद दंपति खासकर शमीना भावुक हो उठीं। चाइल्ड लाइन की टीम जब बच्चे को लेने पहुंची तो शमीना की आंखें भर आईं और वह नवजात को छोड़ने को तैयार नहीं थीं।

जनता ने की घटना की निंदा, दंपति की सराहना
इस अमानवीय घटना की स्थानीय लोगों ने कड़ी निंदा की है। लोगों का कहना है कि जिस तरह से नवजात को फेंका गया, वह न केवल अपराध है, बल्कि मानवता पर धब्बा भी है। संभावना जताई जा रही है कि यह बच्चा किसी अविवाहित महिला का हो सकता है, जो सामाजिक दबाव के चलते इस कदम पर मजबूर हुई हो। वहीं, फहीमुद्दीन और शमीना के इस मानवीय कार्य की हर ओर सराहना हो रही है। उन्होंने समय रहते कदम उठाकर एक मासूम की जान बचाई और समाज को एक बड़ी सीख दी।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed

ईरान संकट के बीच सरकार लगातार एक्शन में है। सरकार ने इसको लेकर एक समिति का गठन किया है। सरकारी सूत्रों के हवाले से बताया कि गृह मंत्री अमित शाह समिति की अध्यक्षता करेंगे। पैनल के अन्य सदस्यों में विदेश मंत्री एस जयशंकर और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी शामिल हैं। खबरों के मुताबिक, मंत्रियों ने ईरान-अमेरिका-इजराइल युद्ध पर चर्चा करने के लिए कई दौर की बैठकें की हैं। तीनों मंत्रालयों से उम्मीद की जाती है कि वे भारत के सामने आने वाली चुनौतियों को कम करने के लिए अन्य संबंधित मंत्रालयों, विभागों और राज्यों के साथ समन्वय स्थापित करेंगे। यह वीनर्स नकली दांतों से 300 गुना बेहतर है! और कीमत बहुत सस्ती है Snap On Smile Do This For 30 Minutes A Day And Earn ₹462,000 Per Day PINC In Meerut, A Young Girl Becomes A Millionaire PINC इसे भी पढ़ें: US Permanently Close Peshawar Consulate | अमेरिका ने पेशावर वाणिज्य दूतावास को स्थायी रूप से बंद करने का किया फैसला, रणनीतिक गलियारे में बदली कूटनीति पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप पुरी लोकसभा में पश्चिम एशिया संघर्ष के मद्देनजर भारत की समग्र ऊर्जा स्थिति पर बयान देंगे, जिसने जहाजरानी लाइनों को बुरी तरह प्रभावित किया है। सूत्रों के अनुसार, लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी सदन में उपस्थित रहेंगे और इस विषय पर चर्चा के दौरान हस्तक्षेप कर सकते हैं। पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने बुधवार को एक अंतर-मंत्रालयी प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि पश्चिम एशिया संकट के बावजूद, जिसने वैश्विक ऊर्जा मार्गों को प्रभावित किया है, विविध खरीद के माध्यम से भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित बनी हुई है। इसे भी पढ़ें: Stock Market Crash | SIP Continue or Stop | पोर्टफोलियो लाल निशान में? जानें क्यों घबराहट में SIP रोकना हो सकती है आपकी सबसे बड़ी भूल! सुजाता शर्मा ने संयुक्त प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि भारत की कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है। हमारी दैनिक खपत लगभग 55 लाख बैरल है। विविध खरीद के माध्यम से, हमने आज जो मात्रा सुरक्षित की है, वह इस अवधि के दौरान होर्मुज जलडमरूमध्य से सामान्य रूप से आने वाली मात्रा से अधिक है। पश्चिम एशिया में तनाव के कारण भारत को एलपीजी आपूर्ति प्रभावित होने के बीच, शर्मा ने कहा कि सरकार ने उपभोक्ताओं की सुरक्षा के लिए लागत वृद्धि का एक महत्वपूर्ण हिस्सा वहन किया है।

Verified by MonsterInsights