प्रयागराज में आयोजित महाकुंभ मेले में बॉलीवुड एक्ट्रेस ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने को लेकर इन दिनों खूब चर्चा हो रही थी। उन्हें किन्नर अखाड़े ने महामंडलेश्वर के पद पर नियुक्त किया था। अब महाकुंभ से एक बड़ी जानकारी मिली है कि किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी पर इस फैसले को लेकर कार्रवाई की जा सकती है। कहा जा रहा है कि आज किन्नर अखाड़े के ऋषि अजय दास और कंप्यूटर बाबा एक प्रेस कान्फ्रेंस करने वाले हैं, जिसमें लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को उनके पद से हटाने का ऐलान किया जा सकता है।

संत समाज और किन्नर अखाड़े कर रहे इस बात का विरोध 
बता दें कि ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के बाद से ही संत समाज और किन्नर अखाड़े के इस फैसले का विरोध कर रहे थे। इस दौरान ममता कुलकर्णी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनके आंसू पश्चाताप के नहीं थे, जो लोग मेरी आलोचना कर रहे हैं, उन्हें यह समझना चाहिए कि मैंने जीवन से हार कर संन्यास नहीं लिया है। मैंने 23 साल का कठोर तप किया है।

ममता कुलकर्णी ने दी प्रतिक्रिया 
ममता कुलकर्णी ने कहा था कि लोग सोचते हैं कि मैं दुख के आंसू बहा रही थी, लेकिन यह उनके लिए भ्रम है, जब अभिषेक हो रहा था, तब मेरे आंसू खुशी के थे, क्योंकि मुझे भगवान का आशीर्वाद मिला था। यह एक महत्वपूर्ण दिन था और मुझे महामंडलेश्वर का पद मिलने का आशीर्वाद मिला। कहा कि चार जगतगुरु ने उनकी परीक्षा ली और फिर उन्हें यह सम्मान दिया। उनका कहना था कि यह पद पाने के लिए उनका तप ही था और वह भगवान की कृपा से ही इसे प्राप्त कर पाई हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights