यूपी कौशांबी जिले से एक बेहद दर्दनाक घटना सामने आई है जहां मनचले के टॉर्चर से आहत होकर एक किशोरी ने फांसी के फंदे से लटक कर अपनी जान दे दी, परिजनों की माने तो एक तरफा प्यार में पागल सनकी युवक ने किशोरी का जीना हराम कर दिया था लगातार उसे गालियां देने के साथ-साथ मारपीट भी करता था , घटना से दो दिन पहले भी उसने किशोरी को पीटा था जिसके चलते उसने मौत का रास्ता चुना।

घटना करारी थाना क्षेत्र के अड़हरा गांव की है जहां गुरुवार की सुबह घर के अंदर से 26 वर्षीय किशोरी गुजराती का फांसी के फंदे से लटकता हुआ शव मिलने से सनसनी फैल गई, जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया कर ही रही थी कि परिजनों ने शव देने से इनकार कर दिया, परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा तब तक वह शव को पोस्टमार्टम के लिए नहीं जाने देंगे, मृतक किशोरी के पिता सज्जन का कहना था कि उसकी बेटी को गांव का ही सनी नाम का युवक लगातार परेशान करता था भद्दी भद्दी गालियां देने के साथ-साथ उसके साथ मारपीट करता था लगातार आरोपी युवक शादी का दबाव बना रहा था जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने मौत को गले लगा लिया।

‘मनचले ने सरेराह उनकी बेटी को पीटा था’
पिता का कहना था कि घटना से दो दिन पहले भी मनचले ने सरेराह उनकी बेटी को पीटा था जिसके बाद गांव वाले भी लगातार उसे ताने मारते थे जिससे आहत होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है, फिलहाल काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने परिजनों को समझा बूझकर सबको कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच में जुट गई है। घटना को लेकर सीओ सदर शिवांक सिंह ने बताया मृत्यु का के पिता द्वारा दी गई तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है प्रथम दृश्टया जांच के दौरान जो बात निकाल कर सामने आ रही है वह यह है कि मृतका का गांव के ही रहने वाले संजू नाम की युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था जिसे लेकर मृतका के परिजनों ने उसे डांटा फटकारा था साथ ही प्रेमी से भी विवाद हुआ था जिसके चलते यह घटना घटी है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights