महाराष्ट्र में मध्य मुंबई के वडाला ट्रक टर्मिनल इलाके में मंगलवार शाम करीब 10 लोगों के एक समूह ने पुरानी रंजिश के चलते 30 वर्षीय एक व्यक्ति की पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

एक अधिकारी ने बताया कि दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। उन्होंने बताया कि यह घटना प्रतीक्षा नगर के पास अल्मेडा कंपाउंड में हुई। मृतक की पहचान जावेद कल्लन चौधरी के रूप में हुई है।

अधिकारी ने बताया कि चौधरी की आरोपियों के साथ गैराज को लेकर रंजिश थी। शाम करीब साढ़े चार बजे आठ से दस लोगों का एक समूह आया और चौधरी केबेहोश होने तक उसे पीटा।

उन्होंने बताया कि चौधरी को अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। अधिकारी ने बताया कि पुलिस हिरासत में लिए गये दोनों संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और मामले की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights