उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर एक अज्ञात युवती का अर्धजली लाश मिली है। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया और घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच शुरू की।

जानकारी के अनुसार, युवती की लाश मथुरा गोवर्धन मार्ग पर मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और पहचान करने की कोशिश कर रही है। शव को देखकर ऐसा लग रहा है कि हत्या के बाद पहचान छुपाने के लिए शव जलाने की कोशिश की गई है। शव को पहले स्थानीय लोगों ने देखा जो खेतों में काम कर रहे थे। उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी।

पुलिस मामले की जांच में जुटी है। मृतक युवती की उम्र 22 साल के लगभग बताई जा रही। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला जा रहा है। घटना का पता लगाया जा रहा है और युवती की पहचान की जा रही है। वहीं, पुलिस का कहना है कि थाना गोवर्धन क्षेत्र में अड़ींग नहर के पास एक अज्ञात युवती का शव मिला। शव पर बर्न इंजरी है और शव को मोर्चरी भेज दिया गया है। अभी शव का आइडेंटिफिकेशन नहीं हो पाई है। अज्ञात के खिलाफ हत्या का केस दर्ज किया गया है। फिलहाल, पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है और हत्या की वजह का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

​​​​​​​

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights