मणिपुर के चुराचांदपुर जिले में गोलीबारी की घटना में शामिल होने के आरोप में सुरक्षा बलों ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गोलीबारी की इस घटना में आरएएफ का एक जवान घायल हो गया था। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। दोनों आरोपियों को बुधवार को उस वक्त पकड़ा गया जब सुरक्षा बलों ने जिले में रेंगकाई इलाके में एक वाहन को रोका।

पुलिस की ओर से जारी एक बयान में कहा गया, ”आरोपी चुराचांदपुर जिले के सीलमत पुल पर सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर की गई गोलीबारी में शामिल थे जिसमें रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) का एक जवान गोली लगने से घायल हो गया था।” गोलीबारी की घटना की जांच जारी है। मणिपुर में दो साल पहले जातीय हिंसा भड़कने के बाद से सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है। मई 2023 से मेइती और कुकी-जो समूहों के बीच जातीय संघर्ष में 260 से अधिक लोग मारे गए हैं और हजारों लोग बेघर हो गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights