मणिपुर के इंफाल पश्चिम और बिष्णुपुर जिलों से सुरक्षा बलों ने विभिन्न प्रतिबंधित संगठनों के आठ उग्रवादियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि इंफाल पश्चिम जिले के घारी माखा लेईकोई क्षेत्र से बृहस्पतिवार को प्रतिबंधित ‘यूनाइटेड पीपुल्स पार्टी ऑफ कांगलीपाक’ (यूपीपीके) के तीन सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जबकि प्रतिबंधित पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के चार सदस्यों को जिले के ताओथोंग खुनौ और बिष्णुपुर से गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि इसके अलावा, बृहस्पतिवार को बिष्णुपुर के वांगू अहलुप मयई लीकाई में पीआरईपीएके (प्रो) के एक सक्रिय सदस्य को भी गिरफ्तार किया गया।

उन्होंने बताया कि कुछ उग्रवादियों के पास से पिस्तौल समेत हथियार और गोलाबारूद भी बरामद किया गया।

अधिकारी ने बताया, ‘‘राज्य में जबरन वसूली की गतिविधियों में शामिल लोगों को पकड़ने के लिए खुफिया जानकारी के आधार पर बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाए जा रहे हैं।’’

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights