अयोध्या में राम जन्मभूमि पर बने मंदिर के बाद अब सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर 5 एकड़ जमीन पर भव्य मस्जिद बनने वाली है। ये मस्जिद न सिर्फ आर्किटेक्चर की दृष्टि से अद्भुत होगी, बल्कि साम्प्रदायिक सद्भाव की मिसाल कायम करेगी। ईद के बाद इसका निर्माण शुरू होगा। इससे पहले पवित्र काली मिट्टी (Black Soil) की एक ईंट अयोध्या पहुंचाई जाएगी। इस पवित्र ईंट पर सोने से कुरान की ‘आयतें’ लिखी गई हैं। इस ईंट का मक्का शरीफ और मदीना शरीफ में ‘गुस्ल’ कराया गया है।
नई मस्जिद की नींव के लिए रखी जाने वाली पहली ईंट मक्का और मदीना से मुंबई आ गई है। यह ईंट मुंबई के एक भट्टे पर पकाई गई है। इसे पांच अकीदतमंदों के जरिए मक्का ले जाया गया था और पिछले हफ्के ही इसे मुंबई लाया गया था।
इस ईंट को 12 मार्च को ईद के बाद मस्जिद स्थल, अयोध्या के पास धन्नीपुर गांव में ले जाया जाएगा। यह ईंट मस्जिद मुहम्मद बिन अब्दुल्ला विकास समिति के अध्यक्ष और इंडो-इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन के सदस्य हाजी अराफात शेख के घर से मुंबई जाएगी, जो मस्जिद के निर्माण की देखरेख करेंगे।
जी सलाम के एक रिपोर्ट के अनुसार, अयोध्या मस्जिद की नींव रखने की तैयारियों के बारे में शेख ने कहा कि उलेमा पैदल चलकर कुर्ला से पूर्वी तट पर मुंबई के आखिरी उपनगर मुलुंड तक ईंट ले जाएंगे। इसके बाद ईंट सड़क के रास्ते से लखनऊ और आखिर में धन्नीपुर पहुंचेगी। ईंट कैसे ले जाई जाएगी, इसके बारे में अभी विचार किया जा रहा है। शेख ने कहा कि ईंट को मक्का के पास ज़म ज़म के पानी और इत्र से धोया गया है।

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights