सारण जिले के अवतार नगर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई हिंसक झड़प हो गई, जिसमें तीन लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। 

पुलिस सूत्रों ने शुक्रवार को बताया कि भगवानपुर गांव निवासी मनोज राय उर्फ नेताजी, अशोक राय और रंधीर किशोर का भूमि संबंधित विवाद पूर्व से रामगढ़ा के मुखिया मुकेश राय और अवतार नगर के जिला परिषद सदस्य गणेश राय के साथ चल रहा था। इसी को लेकर दोनों पक्षों के लोग गुरूवार की रात एक बार फिर उलझ गए और विवाद ने देखते ही देखते हिंसक रूप ले लिया। इस दौरान दोनों पक्षों के लोगों ने गोलीबारी के साथ ही बम भी चलाया। इस घटना में मनोज राय उर्फ नेताजी, अशोक राय और रंधीर किशोर घायल हो गए। 

अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी 
घायलों को इलाज के लिए दरियापुर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक ने प्राथमिक चिकित्सा के बाद सभी को बेहतर इलाज के लिए पटना भेज दिया। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मुकेश राय और गणेश राय को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता और आर्म्स एक्ट की सुसंगत धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। 

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights