उत्तर प्रदेश के सुलतानपुर जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां पर एक तेज रफ्तार डीसीएम कंटेनर में घुस गई। इस हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

यह हादसा गोसाईगंज थाना क्षेत्र में हुआ। इसमें तीन लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, मध्यप्रदेश से बस्ती की तरफ एक वाहन जा रहा था और उसमें मछलियां लदी थीं। यह वाहन पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे में आगे जा रहे एक कंटेनर से टकरा गया। थाना प्रभारी अखिलेश कुमार सिंह ने बताया कि हादसा शुक्रवार रात हुआ, जिसमें मध्य प्रदेश के लिम्बोदा उज्जैन निवासी बने सिंह और साजापुर जिले के पाकड़ी निवासी तेजूलाल (पुत्र मेरुलाल) की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

परिजनों में मचा कोहराम 
हादसे में घायल तीसरे व्यक्ति को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। तीसरे मृतक की शिनाख्त नहीं हो पाई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है और विधिक कार्रवाई कर रही है। सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights