भारत में अमरीका के राजदूत एरिक गार्सेटी नेे राष्ट्रपति जो बाइडन के आदेश का हवाला देते हुए कहा, भारत में वीजा के लिए प्रतीक्षा समय को कम किया जाएगा। गार्सेटी ने यह भी कहा कि ग्रीन कार्ड बैकलॉग का मुद्दा भी एक बड़ी समस्या है और जल्द ही इसका भी समाधान हो जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि कई वीजा मामलों देखते हुए यह निर्णय लिया गया है, इस आदेश से प्रतीक्षा समय में 75 प्रतिशत की कमी आएगी।

राजदूत ने कहा कि बात चाहे अप्रवासियों की हो, ग्रीन कार्ड की हो या स्थाई नागरिकता लेने वाले लोगों की हो, अमेरिका में भी सभी देशों की तरह किसी भी काम के लिए कुछ विधायी सीमाएं हैं। उन्होंने यह भी कहा कि ये मानक भारतीयों के लिए निराशाजनक हैं, क्योंकि बहुत सारे भारतीय हैं जो अमरीका जाना चाहते हैं। गार्सेटी ने बताया कि अमरीका का वीजा लेने वाले छात्रों की संख्या के मामले में भारत मैक्सिको के बाद दूसरे स्थान पर है। साल 2023 में 245,000 से अधिक भारतीय छात्र वीजा लेकर अमरीका आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights