कांग्रेस पार्टी 7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा की पहली वर्षगांठ मनाने का फैसला लिया है। इसके लिए देशभर के सभी जिलों में भारत जोड़ो यात्रा आयोजित होगी। बता दें कि पिछले साल राहुल गांधी ने कन्याकुमारी से कश्मीर तक भारत जोड़ो यात्रा निकाली थी। कांग्रेस पार्टी का कहना है कि राहुल गांधी की ये भारत जोड़ो यात्रा काफी सफल रही थी जिसके चलते इसका वर्षगांठ मनाने का फैसला किया गया।

7 सितंबर को भारत जोड़ो यात्रा का एक साल पूरा हो जाएगा। बता दें कि राहुल गांधी ने 12 राज्यों की पदयात्रा की थी। जिसमें उन्होंने कर्नाटक, केरल, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, दिल्ली, पंजाब और जम्मू कश्मीर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights