पाकिस्तान के नए फील्ड मार्शल बने आसिम मुनीर अमेरिका में हैं। इस दौरान उन्होंने पाकिस्तानी समुदाय को भी संबोधित किया। आज उनकी मुलाकात अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से होने वाली है। इस बीच उनके संबोधन की कई बातें निकलकर सामने आई है। मुनीर ने कहा कि पिछले दिनों 4 दिनों तक हुए सैन्य संघर्ष में पाकिस्तान की जीत हुई है। मुनीर ने भारत को चुनौती देते हुए कहा कि 1971 की जंग का बदला लिया जाएगा। इस दौरान मुनीर ने कश्मीर को लेकर भी बयान दिया।

भारत के खिलाफ पांच मोर्चे पर जंग लड़ी

ये बातें पाकिस्तान के पत्रकार अजाज सैयद ने एक टॉक शो के दौरान कही। सैयद ने मुनीर के संबोधन का जिक्र करते हुए बताया कि उन्होंने भारत को तोड़कर 1971 की जंग का बदला लेने की बात कही है। मुनीर ने कहा कि हमने चीन के साथ मिलकर भारत के साथ जंग लड़ी है। इतना ही नहीं मुनीर ने 22 अप्रैल को पहलगाम में हुए हमले को आतंकी हमला मानने से इनकार कर दिया।

मुनीर ने आगे कहा कि पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पांच मोर्चे पर जंग लड़ी, जिसमें साइबर अटैक भी शामिल था। मुनीर ने दावा किया कि हमलावरों ने 70 प्रतिशत ग्रिड स्टेशन हैक कर दिए थे और उनको बंद कर दिया था। मुनीर ने दावा किया कि पाकिस्तानी ड्रोन दिल्ली और गुजरात तक गए थे।

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल ने खोली चीन की पोल

पाकिस्तानी फील्ड मार्शल ने इस दौरान चीन की भी पोल खोल दी। मुनीर ने कबूल किया कि उसे भारत के खिलाफ युद्ध लड़ने के लिए चीन से मदद मिली थी लेकिन हमने जिस तरह से उसका इस्तेमाल किया, इससे वह बहुत प्रभावित हुआ। इतना ही नहीं मुनीर ने पाकिस्तान के जेहादी संगठनों के लिए अमेरिका को जिम्मेदार बताया। उन्होंने कहा कि सोवियत हमले के बाद पाकिस्तान में जेहादी कल्चर आया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights