भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने वाले पाकिस्तानी आतंकी अबू कासिम को मार गिराया गया है। आतंकी अबू कासिम को यह गोली पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर के रावलकोट की एक मस्जिद के भीतर ही प्वाइंट ब्लैंक रेंज से सिर में मारी दी गई। आतंकियों के लांचिंग पैड कोटली से वह फजर की नमाज पढ़ने के लिए रावलकोट आया था।

लश्कर का लांचिंग पैड संभालने वाला कासिम जमात-उद-दावा प्रमुख हाफिज सईद का काफी करीबी था। इन दोनों ने पाकिस्तान में आतंक की खेती को मजबूत करने के लिए बड़े पैमाने पर आतंकी भर्ती किए। जम्मू और कश्मीर में होने वाली आतंकी घटनाओं में कासिम का ही दिमाग चल रहा था। कासिम पाकिस्तान में भी काफी लो प्रोफाइल रहकर काम करता था।

भारत ही नहीं बल्कि पाकिस्तान में भी भारत विरोधी आतंकियों का सफाई अभियान चल रहा है। इसी 12 अगस्त को हाफिज सईद के करीबी खालिद सैफुल्लाह को गोली मारी गई थी। 30 मई को लश्कर कमांडर अब्दुल सलाम भुट्टावी को गोली मारी गई थी। यह 2008 मुंबई हमले का ट्रेनर था।

भारत के खिलाफ आतंकी घटनाओं की साजिश रहने वाले शीर्ष आतंकियों का सुरक्षा घेरा पाकिस्तान के हुक्मरानों ने बढ़ा दिया है। एक के बाद एक भारत विरोधी आतंकियों के पाकिस्तान में मारे जाने के बाद पाकिस्तानी सेना में भी खलबली मची हुई है। आतंकियों को भी अब भारत तो दूर पाकिस्तान में ही मारे जाने का डर सताने लगा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights