मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भारत रत्न और देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर याद किया। सीएम योगी ने उनकी स्मृतियों को नमन करते हुए प्रदेशवासियों की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मेयर सुषमा खर्कवाल, भाजपा नेता अविनाश त्रिवेदी, महेंद्र नाथ सिंह आदि मौजूद थे।

उन्होंने तत्कालीन सरकार के विरोध के बावजूद सोमनाथ मंदिर के पनुरोद्धार कार्यक्रम में भाग लिया। इतना ही नहीं प्रयागराज और कुंभ उनके हृदय में बसता था। वह भारतीय संस्कृति और परंपरा के प्रबल पक्षधर थे। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के मूल्यों और आदर्शों को अपने जीवन में अंगीकार करते हुए आजीवन उन संकल्पों के साथ आगे बढ़े।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Verified by MonsterInsights